Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जीतापुर उसराव, जफराबाद में महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का भव्य अनावरण, उमड़ा जनसैलाब।

संवाददाता: निलेश पटेल

रामनगर/जौनपुर

बतादे कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जीतापुर उसराव गांव में मंगलवार को सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, रहे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी में बहराइच के युद्ध में विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को पराजित कर मातृभूमि की रक्षा की थी। उनका जीवन न्याय, समरसता और स्वाभिमान का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

डॉ अरविंद राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, और कहा कि दोस्त के पीठ में छुरा नहीं भोकना चाहिए, मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उनसे गठबंधन की बात पता चला कि वे पीडीए के रक्षक नहीं भक्षक है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। लोक कलाकारों ने सुहेलदेव के जीवन पर आधारित वीर रस के गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। स्टार प्रचारक वीरेंद्र चौहान निरहू नेवी अपने गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम स्थल पर ‘जय सुहेलदेव’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। प्रतिमा स्थल को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा ताकि लोग यहां आकर प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम का आयोजन अरविंद सिंह (मखंडू) पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदेश महा सचिव सुभाषपा सह प्रभारी जफराबाद के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विधायक बेदी राम, चंदन राजभर जिला अध्यक्ष जौनपुर, दयाराम पटेल प्रमुख पति, विनय सिंह (झगड़ु), आलोक सिंह (नाहर) अनिल तिवारी बी.डी.सी, आशु सिंह, अनिल राजभर, रमेश राजभर, जेपी सिंह के साथ सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अंत में अतिथियों ने उपस्थित लोगों को समाज में एकता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, राजभर समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। समारोह शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!