कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, डॉ. सुनील पटेल ने बढ़ाया उत्साह।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करसड़ा (बच्छाव) स्थित पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज में सब जूनियर जिला चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मेहनत और लगन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में मानस सिंह, राजकुमार कश्यप, अमित पटेल,(प्रधान रमना)आदर्श पटेल, प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, वाराणसी जिला कबड्डी संघ के सचिव विनय कुमार सिंह, वाराणसी कबड्डी संघ के अध्यक्ष दशरथ पाल, विनोद पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




