Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सेवा संकल्प चौपाल में वंचित लाभार्थियों का होगा पंजीकरण, योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

संवाददाता: आशीष सिंह 

राजातालाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड आराजी लाइन मुख्यालय पर पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय चौपाल का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, एमएलसी अरुण पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल एवं एबीएसए शशिकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौपाल में कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बैंकिंग, जल जीवन मिशन, शिक्षा, मनरेगा और एनआरएलएम समेत 24 विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनका पंजीकरण किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाकर संतृप्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, अजय दुबे, संतोष यादव, श्यामलाल चौहान, संजीव कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!