Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने सीएचसी रामनगर व अधीनस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण।

संवाददाता: निलेश पटेल 

रामनगर/जौनपुर

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी के साथ ही उसके अधीन संचालित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण टीम में प्रयागराज मंडल से डॉ. संतोष कुमार गुप्ता और मुकेश मौर्य शामिल रहे। टीम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली जांच सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और साफ-सफाई की बारीकी से जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाओं के पर्याप्त स्टॉक और जांच सुविधाओं को सुचारू पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो उपकेंद्र अभी भी किराये के निजी भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।

सीएचसी प्रभारी ने टीम को सभी अभिलेख प्रस्तुत किए और आवश्यक सुधार हेतु आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!