Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जेठ के तीसरे मंगल पर कोतवाली देहात में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

जेठ माह के तीसरे मंगल के अवसर पर जनपद सीतापुर की की परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली प्रभारी अमर सिंह एवं समस्त पुलिस कर्मियों के सहयोग से भव्य रूप में संपन्न हुआ।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को विधि-विधान के साथ प्रसाद वितरित किया गया। कोतवाल अमर सिंह ने स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर कोतवाली परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और जनसंपर्क का सकारात्मक प्रयास बताया।

जेठ के मंगल को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक भंडारे में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!