Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला 

रामपुर /जौनपुर

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान राजाबाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राम आसरे, अंशु जायसवाल, अभिनव तिवारी, बृजेश विश्वकर्मा, सुजीत गुप्ता, सुशील, साहिल, अमित चौरसिया एवं अरविंद गौतम सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!