रामपुर मे 18 मई से 19 मई 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परम में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन मिलक तहसील प्रभारी योगाचार्य कमलेश गंगवार के द्वारा लगाया गया, प्रधानाध्यापक आजाद अहमद का पूर्ण सहयोग रहा।

संवाददाता: शारिक खां
रामपुर
रामपुर मे 18 मई से 19 मई 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परम में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन मिलक तहसील प्रभारी योगाचार्य कमलेश गंगवार के द्वारा लगाया गया, प्रधानाध्यापक आजाद अहमद का पूर्ण सहयोग रहा,
जिसमें प्रथम दिवस में बच्चों को भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति शीतली प्राणायाम अनुलोम विलोम भ्रामरीआदि प्राणायाम कराए जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास अच्छे से हो सके और गर्मी में जो ऑक्सीजन की कमी हमारे शरीर में हो जाती है उसकी पूर्ति अनुलोम विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम से की जा सके
योग शिविर के द्वितीय दिवस में खड़े होने वाले आसनआगे झुकने वाले आसन और पीछे झुकने वाले आसन तितली आसन वज्रासन सूक्ष्म व्यायाम भुजंगासन ताड़ासन वृक्षासन आदि कराए गए गायत्री मंत्र और शांति पाठ कर योग शिविर का समापन किया गया योग शिविर में योग शिक्षिका इंदिरा कुमारी
अध्यापिका अनुदेशक दानिश वह विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।




