Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
छत्तीसगढ़

जरही डी.ए.वी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया और वही स्वच्छता अभियान पर हर व्यक्ति को ध्यान देना चाहिए।

संवाददाता: विनोद गुप्ता 

सूरजपुर/छत्तीसगढ़

स्थान: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जरही (एसईसीएल भटगांव क्षेत्र)

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत एसईसीएल भटगांव क्षेत्र द्वारा “Sports for Swachhata” वॉलीबॉल मैच एवं स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन

भटगांव: भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” (Swachhata Hi Seva 2026) अभियान के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भटगांव क्षेत्र द्वारा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जरही के खेल मैदान में “Sports for Swachhata” थीम पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत परिसर और खेल मैदान की व्यापक सफाई से हुई। एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर मैदान और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में एक रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल के कर्मचारियों, उनके बच्चों (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा ठेका श्रमिकों (Contractual Employees) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त खेल भावना और स्वच्छता के प्रति एकजुटता देखने को मिली।

प्रतियोगिता के समापन के बाद स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्री राज कुमार शर्मा द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में श्रेष्ठ लिफ्टर, श्रेष्ठ डिफेंडर तथा श्रेष्ठ अटैकर के पुरस्कार शामिल रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।

वही पर्सनल अधिकारी राजकुमार शर्मा के द्वारा सभी को प्रोत्साहन किया गया और शील्ड देकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!