Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जगापट्टी में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगे आधुनिक अध्ययन संसाधन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रामेश्वर, वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जगापट्टी में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और शैक्षिक जानकारी हासिल करने में सहूलियत मिलेगी।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!