Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

निर्देशों की अवहेलना करने वाले मिशन चौक के दो मीट व्यवसायियों पर जुर्माने की कार्रवाई।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक

कटनी /मध्यप्रदेश 

बंद कराई गई दुकानें, दोबारा उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर मांसाहारी पदार्थों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध संबंधी शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने की सूचना प्राप्त होने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा मिशन चौक स्थित दो मीट व्यवसायियों के विरुद्ध जुर्माना एवं दुकान बंद कराने की कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी की मौजूदगी में दोनों दुकान संचालकों न्यू गोल्डन एग्ज एंड चिकन सेंटर तथा इंडियन एग्ज एंड चिकन सेंटर के संचालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा उनकी दुकानें बंद कराई गईं।

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यवसायियों को शासन के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया गया कि भविष्य में पुनः उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!