पी जी नीट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का बढ़ाया मान सचित्र डॉ- अतीकुर रहमान।

संवाददाता: इबरार पठान
पुरन्दरपुर /महराजगंज
जिले में फरेन्दा ब्लाक के ताल्ही गांव के मोहम्मद तैयब के पुत्र अतीकुर रहमान ने पी जी नीट 2026 की परीक्षा पास कर क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है उनका आल इण्डिया में 66 49 रैंक आया । उन्होंने एम बी बी एस की पढ़ाई लखनऊ के के जी एम यू कालेज से की ।वह वर्तमान में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नॉन-पीजी जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनका सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनने का है अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं चाचा और बढ़े पापा के साथ गुरु जनो को दिया । उन्होंने बताया जो बच्चे कुछ पाने की चाह रखते है उसके लिये मेहनत करते है उनका सपना जरूर पूरा होता है उन्होंने पढ़ाई करने वाले वच्चो को बताया मन में ठान तो सफलता जरूर मिलती है उनकी सफलता पर बड़े पापा मशीहूर रहमान ऊर्फ साहब प्रधान , भाई मोहम्मद शाहिल, छोटे भाई अनीशूर रहमान , बड़े पापा मोहम्मद ताहिर समेत गांव एक क्षेत्र के लोगो ने बधाई है ।




