खुटार पुलिस टीम द्वारा 3 नफर वारन्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
थाना खुटार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, हत्या-चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना खुटार पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 23.09.2026 को अभियान “तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी” के क्रम में थाना खुटार पुलिस द्वारा वाद सं0 2485/25 धारा 115(2)/352 बीएनएस से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टी अभियुक्तगण 1. डालचन्द्र पुत्र रामचन्द्र, 2. लालजीत पुत्र डालचन्द्र, 3. मनोज पुत्र डालचन्द्र, निवासीगण ग्राम नवदिया नवाजपुर, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर को उनके मसकन से समय 22:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया तथा गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




