यूपी
फरेंदा पुलिस ने 1.675 किलो गांजा किया बरामद, मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार,NDPS एक्ट में केश।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
महराजगंज थाना फरेंदा में 1.675 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरेंदा पुलिस ने सोमवार को 1.675 किलो अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह (37) निवासी भगवत नगर, परसिया टोला कुड़ीयहवा के रूप में हुई है। उसके पास से गांजा के अलावा प्लैटिना मोटरसाइकिल (UP56W4439) भी बरामद हुई।
मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




