Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पेपर पर तो बहुत विकास हुआ पर जमीनी हकीकत कुछ और ग्राम पंचायत लहना में ध्वस्त सड़क व नाली एवं नालियों के ढक्कन से ग्रामीण परेशान।

संवाददाता: अली अब्बास 

कौशांबी 

मंझनपुर ब्लॉक के लहना ग्राम पंचायत में पाँच साल बीत जाने के बाद भी प्रधान ने न ही नाली की मरम्मत कराई ना ही गाँव के रास्तों का सुधार हुआ पेपर पे तो बहुत विकास हुआ है पर जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है,,

ग्राम लहना में बारिश के बाद रास्तों में पानी व कीचड़ में रास्ता तब्दील हो गया है जिससे ग्रामीण को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नाली की सारी चटियां ध्वस्त पड़ी है जिसके कारण नाली का सारा गंदा पानी रास्ते पे बैह रहा है स्कूल आने जाने वाले बच्चों व गाँव के तमाम बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं सभी को आने जाने में काफी परेशानियों का समना करना पड़ता हैं ग्रामीणों का कहना है प्रधान इसकी मरम्मत नही करवाते हैं अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा या पेपरो में जिस विकास के नाम पर सिर्फ पैसों के पन्ने भरे गये हैं क्या जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेकर इसकी जांच कराएंगे या यूं ही जमीनी विकास की आंख में पट्टी बांधने का खेल चलता रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!