Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

खरगसीपुर में विधायक प्रतिनिधि सुरभि गंगवार ने किया गाँव -गाँव जन चौपाल ,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूँ/जौनपुर

मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के खरगसीपुर, शेखपुर, धनंजयपुर,भाऊपुर,ग्रामसभा में रविवार विधायक प्रतिनिधि सुरभि गंगवार ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

सुरभि गंगवार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामसभा की सभी प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की।

कार्यक्रम में अपना दल एस प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, किसान मंच जिलाध्यक्ष पंचायत मंच जय सिंह, जिला मीडिया सचिव चंद्रशेखर पटेल, गोलू मिश्रा, सुरेश पटेल, इंद्र कुमार पटेल, कन्हैया यादव, प्रधान रोहित राजभर, इंद्रजीत राजभर, धनदेई, सुनीता राजभर,सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। अंत में ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!