Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान निरंतर जारी।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक

कटनी/ मध्यप्रदेश 

शैडो एरिया, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, संदिग्धों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कटनी जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के फारेस्टर वार्ड, कावसजी वार्ड, वंशरूप वार्ड, पाठक वार्ड, रामनिवास सिंह वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विवेकानंद वार्ड, मदन मोहन चौबे वार्ड तथा नेहरू वार्ड (बरगवां) सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!