बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हुजूर की जन्म पैदाइश।
संवाददाता: जिब्राइल अंसारी
सिंगोड़ी/मध्यप्रदेश
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम की योमें विलादत जन्म पैदाइश जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़ी हकीकत शिद्दत के साथ मनाया गया बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े हरसोउल्लास के साथ मनाया गया, जामा मस्जिद के सामने परचम कुसाई के बाद सलातो सलाम दुआ के बाद जुलुस निकाला गया नगर के मुख्य मार्गों से निकला जिसमें बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र से मुस्लिम समुदाय के लोग जुलुस मे शामिल हुये जुलूस के दौरान सभी लोगों द्वारा सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा नात शरीफ सलातो सलाम पढ़ते हुये हुए चलते रहे जुलुस का जगह-जगह स्वागत किए गए सभी लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दिया, नए-नए कई तरीके के स्टाल लगाकर लोगों को लंगर मिठाइयां सेव केले काजू किशमिश मेवा तकसीम किया गया और एक दूसरे को लोगों ने गले मिलकर हुजूर साहब की जन्म पैदाइश की मुबारकबाद दी जामा मस्जिद के सामने से विशाल जुलूस निकला, जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए जामा मस्जिद पहुँचा सभी लोगों द्वारा मुल्क हिंदुस्तान में अमन सुकून शांति भाईचारा कायम सदा बना रहे हैं और ऐसे ही हम सभी लोग एक दूसरे मिलकर त्यौहार मनाते रहे, जामा मस्जिद के सदर शाहिद अंसारी द्वारा तमाम लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद दिया और सभी ने इस जुलूस में शिरकत की सभी को दिल से मुबारकबाद दिया, जामा मस्जिद के पैस इमाम जमशेद आलम साहब ने सभी को बताया ईद मिलादुन्नबी केवल उत्सव का अवसर नहीं है बल्कि इंसानियत भाईचारे अमन शांति का संदेश लेकर आता है हमारे प्यारे आपका सारी दुनिया के लिए पूरी कायनात के लिए रहबर बनकर आए आप जब आए तो सूरज चांद सितारों पेड़ पौधों सारी कायनात ने सजदे किए हम सभी हुजूर के बताए हुए रास्ते पर अमल करें और इस सत्य की राह पर हमें चलना है, और बाद जुलूस के जामा मस्जिद के सामने विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग लंगर में शामिल हुए, देर रात तक नात शरीफ का प्रोग्राम चला रहा,और बच्चों द्वारा जगह-जगह बहुत ही अच्छी प्यारी साज सज्जा लाइटिंग तोरन झंडा बैनर लगाकर बहुत ही सुंदर साज सज्जा किया गया, और जामा मस्जिद के सामने लगातार12 दिन तक लंगर लगातार चलता रह बड़ी संख्या में लोग लंगर खाने में शामिल होते थे, पुलिस प्रशासन की बहुत ही बढ़िया व्यवस्था रही, जामा मस्जिद के पूर्व सदर ईलमन मिस्किनी द्वारा सभी अधिकारियों पुलिस प्रशासन का फूल गुलदस्ता शरीफ देकर मुबारकबाद दिया।




