Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चन्द्रावती एजुकेशनल ट्रस्ट का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह में दिव्यांगजन बच्चों को ड्रेस वितरण।

जिला क्राइम संवाददाता: रमेश कुमार शर्मा 

वाराणसी

चन्द्रावती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह-प्रशिक्षण केन्द्र एवं चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय, पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालय का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को गोराई में धूमधाम से मनाया गया।जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वाराणसी रामप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रामआसरे पाल पूर्व प्रधानाचार्य,रमेश सिंह प्रभारी/प्रधानाचार्य अमरावती पुनर्वास राजकीय विद्यालय, अजय सिंह वरिष्ठ समाजसेवी राजेश सिंह वरिष्ठ चिकित्सक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि राम प्रकाश सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने सभी दिव्यांगजन बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरण किया। ड्रेस पाकर दिव्यांगजन बच्चों का चेहरा खिल उठा।

इस अवसर पर विशेष विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। अतिथियों ने विशेष बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान समाज में समावेशी शिक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।वक्ताओं ने मानसिक मंदित बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को अरविंद सिंह ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, समन्वयक एवं प्रबन्ध/निदेशक सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!