रोहनिया में विकास की बड़ी सौगात! 67.43 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल पार्क सड़क परियोजना का शिलान्यास, बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर।

संवाददाता: आशीष सिंह
रोहनिया, वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल के प्रयासों से रमना में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया गया। लगभग 6743.20 लाख रुपये (67.43 करोड़) की लागत से बनने वाली इस परियोजना के अंतर्गत 1.550 किलोमीटर चार लेन तथा 0.750 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रमना स्थित शिवर ट्रीटमेंट प्लांट (बजबजा प्लांट चौराहा) पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क बनने से क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा वाराणसी की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन आसान होगा और आसपास के गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इस परियोजना को रोहनिया के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेक्सटाइल पार्क और आधुनिक सड़क नेटवर्क से रोहनिया क्षेत्र निवेश, उद्योग और रोजगार का नया केंद्र बनकर उभरेगा। यह शिलान्यास आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, आनंद प्रकाश, डॉ उमेश पटेल, अमित पटेल प्रधान राकेश यादव, महेंद्र शर्मा,रीना पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा,मानस सिंह, दिग्विजय यादव श्यामबली पटेल,विनोद पटेल अखिलेश देवराज पटेल,सहायक अभियंता इंजीनियर शांतनु कुमार, जे ई मुन्ना कुमार, राजेश गोना,रमाकांत भारती विकास विश्वकर्मा मौजूद रहे।




