रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 12.35 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण।

संवाददाता: आशीष सिंह
रोहनिया/वाराणसी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सगहट में 12 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने किया। यह सड़क राणा विजय सिंह के घर के पास से सामने मार्ग तक बनाई गई है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अलाउद्दीनपुर बसंत लाल पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच अखिलेश देवराज पटेल, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, आदर्श पटेल, जिला महासचिव कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, भुल्लन पटेल, कल्लू प्रजापति, पारस पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




