Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला 

बरसठी जौनपुर

जनपद जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सहिमा निवासी प्रेम, सरायविक्रम निवासी प्रियांशु जायसवाल, आदमपुर निवासी सुरेश यादव तथा हसियाँडीह निवासी विपिन गिरी शामिल हैं। सभी अभियुक्त विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर वांछित थे।

गिरफ्तारी के उपरांत सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी

उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह

उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे

मुख्य आरक्षी हरीश यादव

आरक्षी शेरबहादुर यादव

आरक्षी अभिषेक यादव

महिला आरक्षी विमलेश प्रजापति

महिला आरक्षी शबीबा खातून

बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!