. सोनेलाल पटेल की जयंती पर 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होगा ‘जन स्वाभिमान दिवस’।

लखनऊ
किसानों, कमेरों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा एवं अपना दल (एस) के संस्थापक यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) प्रातः 11:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, समानता, किसान हित और वंचित वर्गों के उत्थान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल , पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




