Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

संवाददाता: निलेश पटेल 

   जौनपुर 

बता दे कि बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से राजस्व प्राप्ति की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कराए जाने हेतु अपील और जागरूक किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!