Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नगर पंचायत शीशगढ़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के निकट डाला गंदा कूड़ा छात्रों का सांस लेना हुआ दूबर।

संवाददाता: मोहम्मद यासीन मंडल ब्यूरो बरेली

शीशगढ़/बरेली 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीशगढ़ बरेली गेट के निकट बदबूदार गंदे कूड़े के ढेर लगने के कारण रोड पर चलने वाले राहगीरों एवं सामुदायिक केंद्र के नजदीक हाजी दूल्हा बैग मेमोरियल इंटर कॉलेज शीशगढ़ के छात्रों का सांस लेना दूबर हो गया है छात्रों का आरोप है नगर पंचायत शीशगढ़ के कर्मचारियों से कई बार मना किया गया यहां पर यह गंदा कूड़ा ना डालें कूड़ा डलाब घर पर ही पढ़ना चाहिए छात्रों के कहने बावजूद भी गंदा कूड़ा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के निकट डाला जा रहा है इस गंदे कूड़े की वजह से छात्रों का सांस लेना दुबर हो गया है

इस बदबूदार कूड़े से बीमारी फैलने का भी खतरा है

सोचने वाली बात यह है इस गंदे दुर्गंध बदबू वालेकूड़ा से गुजर के ही मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीशगढ़ के अस्पताल में दवा लेने जाता है

और इसी रास्ते से हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज के छात्र स्कूल जाते हैं छात्रों की मांग है शीघ्र ही इस कूड़े को यहां से हटाया जाए यहां के जो गड्ढे हैं ईट मिट्टी गिट्टी से जगह पाट कर समतल हो यदि ऐसा ना हुआ तो छात्रों ने आशंका व्यक्त की है इस दुर्गंध और बदबूदार कूड़े की वजह से कोई बीमारी पैर न पसार ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!