Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गर्रा में चार फीट तक बढ़ सकता है जलस्तर, खन्नौत भी उफनने के आसार भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, डीएम ने हनुमत धाम पहुंचकर दोनों नदियों के जलस्तर का लिया जायजा।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी 

शाहजहांपुर

दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद जिले में बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सितंबर में अब तक की तीसरी सर्वाधिक बारिश दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हनुमत धाम पहुंचकर खन्नौत नदी के जलस्तर की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने गर्रा नदी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से जलस्तर और संभावित स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले 24 से 36 घंटे में गर्रा नदी का जलस्तर करीब तीन से चार फीट तक बढ़ सकता है। वहीं, खन्नौत नदी का जलस्तर भी अगले 24 घंटे में दो से तीन फीट तक बढ़ने की संभावना है। नदियों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!