Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

फरेंदा थाने का क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संवाददाता:  मुबारक अली 

फरेंदा/महराजगंज

दिनांक 22 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रागार का गहन निरीक्षण करते हुए शस्त्रों एवं संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही थाने में लंबित मामलों एवं विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को मामलों में प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!