Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बाल गोपाल गणपति उत्सव पंडाल में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी।

संग्रामगढ़

बाल गोपाल गणपति जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित गणपति उत्सव के दौरान पंडाल में राधा अष्टमी का पावन पर्व एवं राधा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से छोटी-छोटी बच्चियों को राधा रानी का स्वरूप प्रदान कर उन्हें सुंदर वस्त्र एवं आभूषणों से सजाया गया। बच्चियों के राधा स्वरूप ने पूरे पंडाल की शोभा बढ़ा दी और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

राधा रानी के जन्मोत्सव पर विधि-विधानपूर्वक पूजन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के स्वरूप में सजी बच्चियों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान राधा स्वरूप बनी नन्हीं बच्चियों को प्रोत्साहित करते हुए समिति की ओर से उपहार भेंट किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे पंडाल में “राधे-राधे” और “जय श्री राधे” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

बाल गोपाल गणपति जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने भक्ति के साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!