पिंडरा में केक काटकर और दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।

संवाददाता: आशीष सिंह
बड़ागांव/वाराणसी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पिंडरा विधानसभा जन सहयोग कार्यालय, बड़ागांव में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया और दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में वट वृक्ष के नीचे दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन कर्तव्यपरायणता की मिसाल है। उन्होंने लगातार 25 वर्षों से अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पूर्व जिला महामंत्री जयप्रकाश दूबे, जिला मंत्री अजय पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, आशीष सिंह, अशोक कुमार, मुरारी सिंह, मिठेय सिंह, शैलेष मिश्रा, रवि तिवारी, संदीप सिंह, कन्हैया पटेल, डॉ. शेर मोहम्मद, मनोज कुमार, जितेंद्र सेठ, होशिला पाण्डेय, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।




