Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अज्ञात चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दे दिया।

संवाददाता: राजेश कुमार

बंडा शाहजहांपुर 

अज्ञात चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दे दिया जबकि पड़ोसी की दुकान से साढ़े सात किलोवाट के जनरेटर का अल्टीनेटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दोनों युवकों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।

बंडा के गांव भूड़ा निवासी अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बंडा-पुवायां नेशनल हाईवे पर भूड़ मोड़ के पास दुकान है जिसमें उसका तेल कोल्हू लगा है । मंगलवार बुधवार की रात अज्ञात चोर उसकी दुकान में रखा साढ़े सात किलोवाट के जनरेटर का अल्टीनेटर, लाइट का तार और अन्य चुरा ले गए । वहीं इसी दौरान चोरों ने सड़क पार करीब 30 मीटर की दूरी पर बनी एक पंचर की दुकान में सेंध लगा दी । दुकान मालिक दलजीत सिंह उर्फ बूटा ने बताया कि उसकी दुकान से चोर चाबी, पाना, कॉपर तार सहित अन्य सामान चोरी कर लिया । दोनों पीड़ितों ने बंडा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल जारी है । जांच कर कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!