Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महराजगंज फरेंदा में गरजा पी डी ए का संदेश, जन पंचायत में सपा ने साधा सियासी निशाना।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता

महराजगंज

फरेंदा कम्हरिया खुर्द (गुप्ता पैलेस) में समाजवादी पार्टी की ओर से 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित PDA जन पंचायत कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर का कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के राम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। PDA जन पंचायत के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, जनसरोकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद किया गया। पूर्व मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी आपसी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!