Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख के जेवर व नगदी लेकर फरार, मथुरा के अन्य थाना में चोरी अपराध की वारदात रुक नहीं रही है पुलिस नाकाम

संवाददाता: डॉक्टर केशवाचार्य गोस्वामी

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना लक्ष्मी नगर चौकी क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने घर के मुख्य गेट का ताला गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात एवं नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, वह अपने गांव गए हुए थे उनसे पीछे रात्रि में पूरी घटना को अंजाम दिया गया तथा सुबह जब वापस आए तो उनका पूरा गेट खुला पड़ा हुआ मिला और सामान फैला हुआ पड़ोसियों से जब जानकारी की तो उन्होंने कहा हमें लगा कि यह आपने खोल रखा है संदेह है इसमें पड़ोसियों का भी सहयोग हो सकता है अधिक जानकारी देते हुए भूपेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि चोरी हुए जेवर उनकी बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। घटना से परिवार में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है।
इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसमें नकाबपोश बदमाश बाइक पर आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना के लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं की जा सकी है।
परिवार के लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!