मथुरा के छाता गोवर्धन रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है

संवाददाता: डॉक्टर केशवाचार्य गोस्वामी
मथुरा के छाता गोवर्धन रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, मृतक का नाम कुमरपाल उम्र लगभग 68 वर्ष मृतक राजिस्थान के कुम्हेर तहसील हेलक का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा बरसाना क्षेत्र के छाता गोवर्धन रोड पर पाली गांव के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




