Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऑटो समेत ₹7,300 नकद बरामद।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस टीम ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक ऑटो, ₹7,300 नकद और एक सब्बल रॉड बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू (22 वर्ष), शाकिफ खान (18 वर्ष) और मनोज कुमार चौधरी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों को 9 सितंबर 2026 को सुबह करीब 4:12 बजे हनुमान मंदिर पानी टंकी, गोसाईपुर मोहल्ले के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का संबंध चोलापुर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमा संख्या 360/2026 और 376/2026 से है। दोनों मामलों में घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!