Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सर्पदंश व तालाब में डूबने से मृतकों के परिजनों को मिली चार-चार लाख की सहायता।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/वाराणसी 

विकासखंड बड़ागांव क्षेत्र के असवारी एवं बरही कला गांव में सर्पदंश और तालाब में डूबने से हुई मौत के मामलों में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शासन द्वारा स्वीकृत सहायता राशि मृतकों की पत्नियों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

ग्राम सभा असवारी निवासी 65 वर्षीय पंधारी राजभर की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। वहीं बरही कला निवासी 33 वर्षीय प्रेम चौहान की तालाब में डूबने से जान चली गई थी। इस क्रम में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मृतक पंधारी राजभर की पत्नी राधिका देवी और प्रेम चौहान की पत्नी अनीता देवी को सहायता राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है। परिवार के मुखिया की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न आर्थिक संकट में आपदा राहत कोष की सहायता पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करती है। सरकार की मंशा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उप जिलाधिकारी पिंडरा ठाकुर कुंदन राज कपूर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमाशंकर पटेल, मुकेश पटेल, बृजलाल शर्मा, जितेंद्र पटेल, विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम, मिट्ठे सिंह, बिपिन राय, संदीप सिंह, शैलेश मिश्रा, अजय पटेल, अमन पटेल, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल, राजू, दीपचंद, अतुल रावत बेलवां सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!