यूपी

जन चौपाल में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिया भरोसा।

संवाददाता: आशीष सिंह 

बड़ागांव, वाराणसी।

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बड़ागांव अंतर्गत कठिरांव, दबेथुआ एवं ढोरा में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिंडरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने जनता दर्शन के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पहल करने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जनता की अपेक्षाओं और सुझावों के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद से क्षेत्र में चौमुखी विकास के कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए समय-समय पर सकारात्मक पहल कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी प्राथमिकता है। जन चौपाल के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके समाधान का रास्ता आसान होता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी कुंदन राज सिंह, प्रशांत सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, आदित्य नारायण दुबे, बृजेश कुमार दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला मंत्री अजय पटेल, शीला पांडेय, दीपक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक, प्रवेश दुबे, विपिन कुमार राय, धनंजय सिंह, ग्राम प्रधान बच्चन चौहान, पंकज चौरसिया, संतलाल यादव, श्याम बहादुर पटेल, राजू पटेल, मनोज शुक्ला, ग्राम प्रधानगढ़ शैलेश मिश्रा एवं अनुज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!