यूपी
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना केमरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना केमरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना केमरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों के रखरखाव, उनमे अंकित की जाने वाली प्रवष्टियों, साफ सफाई को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर में बने कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, भोजनालय, आदि की व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई तथा विभिन्न पॉर्टल पर की जाने वाली फीडिंग का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए ।




