बरसठी समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, 23 प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला
बरसठी /जौनपुर
शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से बरसठी थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न होने दें।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित सरोज एवं बरसठी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराया जाएगा, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।




