Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पटना बिहार से गिरफ्तार।

संवाददाता:छत्तीसगढ़ स्टेट विनोद गुप्ता

सरगुजा/छत्तीसग

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

पुलिस टीम आरोपी का लगातार पिछले 10 दिनों से पता तलाश कर रही थी और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थान देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना से आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।

:- आरोपी अपना मोबाइल बंद कर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, बातचीत हेतु राहगीरों से मोबाइल मांग कर करता था संपर्क।

:- फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा 5000/- रुपये के इनाम की भी जारी की गई थी उद्घोषणा।

:- आरोपी के नाम से जारी लाइसेंसी शस्त्र 12 बोर बन्दुक डीबीबीएल मय लायसेंस पुलिस टीम द्वारा किया गया जप्त।

 

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ०ग०) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण के आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा था, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले कों संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में फरार आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति कों 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई हैं। आरोपी कों पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जिसका लाइसेंस निरस्त होने पश्चात आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस जप्त किया गया था।

 

⏩ दौरान विवेचना आरोपी तरूण कुमार जायसवाल की गिरफ़्तारी हेतु आरोपी के निवास ग्राम भफौली व चोपड़ापारा हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था। किन्तु आरोपी के दोनों घरों में ताला बंद व मोबाईल बंद करके फरार होना पाया गया। संयुक्त पुलिस टीम को आरोपी के हर संभावित ठिकानो पर दबिश देने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया था, आरोपी के सभी रिश्तेदारों से लगातार आरोपी के संबंध में पुछताछ किया जा रहा था, साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रिज कराया गया। आरोपी के वाहन के नम्बर से ट्रेवल हिस्ट्री ली गयी, आरोपी व आरोपी के सम्पर्क के सभी संदेहास्पद मोबाईल नम्बरों का तकनिकी जानकारी प्राप्त किया गया। पुलिस टीम लगातार पिछले 10 दिनों से आरोपी का पता तलाश कर रही और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थानों पर पहुंची, जिसमें देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना बिहार से आरोपी *तरूण कुमार जायसवाल पिता स्व० बंशीधर जायसवाल उम्र 51 साल निवासी ग्राम भफौली थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ०ग०) हा०मु० चोपड़पारा वसुंधरा हाईट फ्लैट नम्बर 207 थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा* कों पटना बिहार पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पकड़कर हिरासत में लेकर आरोपी का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय पटना बिहार में पेश किया गया जहा से रिमांड प्राप्त कर आरोपी कों थाना कोतवाली अंबिकापुर लाया जा रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम विवेचना जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!