हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला
रामपुर/ जौनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने थाना रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-146/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को सोमवार सुबह लगभग 10:05 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में महावीर प्रसाद तिवारी उर्फ बब्बन तिवारी पुत्र स्व. भोलानाथ तिवारी, नीलम तिवारी पत्नी महावीर प्रसाद तिवारी तथा अंजली तिवारी पुत्री महावीर प्रसाद तिवारी शामिल हैं। तीनों ग्राम राजापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
महावीर प्रसाद तिवारी उर्फ बब्बन तिवारी, निवासी ग्राम राजापुर, थाना रामपुर, जौनपुर।
नीलम तिवारी, निवासी ग्राम राजापुर, थाना रामपुर, जौनपुर।
अंजली तिवारी, निवासी ग्राम राजापुर, थाना रामपुर, जौनपुर।
आपराधिक विवरण
मु0अ0सं0-146/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), थाना रामपुर, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रमेश कुमार
उपनिरीक्षक मंगरू यादव, चौकी प्रभारी गोपालापुर
हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह
कांस्टेबल अनुराग कुमार
कांस्टेबल अतुल कुमार उत्सव
महिला कांस्टेबल मनीषा
महिला कांस्टेबल आंचल प्रजापति
महिला कांस्टेबल जूही




