Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

भारत स्काउट और गाइड द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का शुभारंभ ।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों को शीतल जल पिलाकर किया उद्घाटन भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर के तत्वावधान में रोडवेज बस स्टैंड रामपुर पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा यात्रियों को शीतल जल पिलाकर किया गया।

 

शिविर के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी ने स्काउट एवं गाइड रामपुर द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता और मानव सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती है जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अंजली अग्रवाल ने स्काउट एवं गाइड सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और समर्पण के साथ समाज सेवा का कार्य करते हैं। भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य और मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों की दुआएं और आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने स्काउट एवं गाइड सदस्यों से अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करते हुए सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त बलराम सिंह, संस्था उपाध्यक्ष कपिल आर्य, आयुक्त श्रीमती रीता जेसवार, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्री योगेंद्र पाल सिंह, श्रीमती कुशल राणा, श्री आनंद कुमार, जिला संगठन आयुक्त जीतू कुमार, संगठन आयुक्त नरवंत कौर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जमाल फात्मा, प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह, जिला स्काउट मास्टर भुजवीर सिंह, जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद, युथ उपाध्यक्ष निखत परवीन, मनोज कुमार, संगीता कुमारी, रूपम कुमारी, आजीवन सदस्य श्री अजीजुद्दीन अंसारी सहित समस्त स्काउट एवं गाइड सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!