Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात। हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता : घनश्याम झा

शिवहर बिहार 

जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहर चौक पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने एक युवक को हथियार के साथ घूमते हुए पकड़ लिया। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे घेरकर अपने कब्जे में ले लिया गया और घटना की सूचना तत्काल तरियानी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार सहित अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक हथियार लेकर चौक पर क्यों घूम रहा था और उसके इरादे क्या थे।

पकड़े गए युवक की पहचान तरियानी के मोतनाजे निवासी विश्वनाथ रजक के पुत्र रामबाबू कुमार रजक के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

इस संबंध में तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ रखा है। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि उससे गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक हथियार लेकर वहां किस उद्देश्य से पहुंचा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है और मामले को लेकर आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!