Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गोवंश हत्या मामले का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

संवाददाता:शारिक खान 

रामपुर 

रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

1 जुलाई 2026 को थाना सैफनी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे डालने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इस मामले में फरीस पुत्र रईस निवासी ताहरपुर थाना मैनाठेर (जनपद मुरादाबाद), शब्बू पुत्र गुच्छन और सलीम पुत्र महमूद निवासी बड़ागांव थाना सैफनी के नाम प्रकाश में आए।

आज को थाना सैफनी पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ागांव से मियागंज चौराहे के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन कच्चे रास्ते में बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी फरीस के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक छुरी, लकड़ी का गुटका और दो रस्सियां बरामद की हैं।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों शब्बू और सलीम के साथ मिलकर बड़ागांव के जंगल में आवारा गोवंशीय पशुओं का वध किया था। उनका मांस बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, जबकि अवशेषों को नदी में फेंकने की योजना थी। इसी दौरान जल्दबाजी में अवशेष सड़क किनारे गिर गए थे।

पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!