Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

पैतृक जमीन के फर्जी बैनामे के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी 

सदर बाजार/शाहजहाँपुर

थाना सदर बाजार पुलिस ने पैतृक जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर छोटा कुतबां के पीछे स्थित खंडहर के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमा संख्या 193/2026 में आरोप है कि आरोपी मो. शकील एवं अन्य लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी की पैतृक जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया था। इस मामले में थाना सदर बाजार में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. शकील (59 वर्ष), निवासी बरादरी ईदगाह रोड, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव, आरक्षी अमित एवं महिला आरक्षी शीतल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!