Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला, UAE-कतर में भी ड्रोन अटैक; सऊदी ने ईरान को दी चेतावनी

सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला, UAE-कतर में भी ड्रोन अटैक; सऊदी ने ईरान को दी चेतावनी

मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सऊदी अरब की एक ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE और कतर के तेल-गैस प्लांट्स को भी ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है। इन हमलों के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सऊदी अरब ने इन घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को चेतावनी दी है कि वह “सब्र का इम्तिहान न ले”। हालांकि, हमलों के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटनाओं के बाद वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!