नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव हेतु 60 प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता
सूरजपुर/छत्तीसगढ़
गाजे बाजे के साथ रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे भाजपा- कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद, मंत्री, और विधायक सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने भरा नामांकन सूरजपुर जिले के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां विशाल रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे l दोनों पार्टियों के इस नामांकन रैली में जहां एक ओर भाजपा की तरफ से सांसद चिंतामणि महराज, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित कई दिग्गज नेता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह,जिलाध्यक्ष सुश्री शशि सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल एवं रमेश दानोदिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे l
बता दें कि भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश जायसवाल एवं कांग्रेस के संजय सोनी के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है l वहीं जानकारों की मानें तो नगर पंचायत शिवनंदनपुर मंत्री एवं विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का एक मजबूत क्षेत्र है जो की विपक्षी पार्टियों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होगी l
गौरतलब है कि नगर पंचायत की घोषणा होने के बाद इस नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार मतदान होने जा रहा है l कुल 15 वार्डों में 4642 मतदाताओं वाले इस नगर पंचायत में पुरुष एवं महिला मतदाता लगभग आधी आधी संख्या में मौजूद हैं l ऐसे में इस चुनावी रण में भाजपा , कांग्रेस आम आदमी पार्टी और कई निर्दलीय सहित कुल 60 उम्मीदवार अपनी अपनी किस्मत आजमाने के नामांकन दाखिल किया है l
आगामी 1 जून होने वाले मतदान में जनता किसको अपना नेता चुनती है इसका फैसला तो 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चल सकेगा l




