Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

लोक निर्माण विभाग में महा-डकैती 8 करोड़ के निर्माणाधीन पुलिया में छड़ों की जगह गाड़े लोहे के टुकड़े, हाथ लगाते ही उखड़ गया भ्रष्टाचार का ढांचा।

संवाददाता: विनोद गुप्ता 

सूरजपुर/छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता अविनाश साहू ने साथियों और ग्रामीणों के साथ किया मौके पर पर्दाफाश ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत आई सामने ग्रामीणों के सामने ही मिट्टी की तरह उखड़ने लगीं पुलिया की छड़ें इंजीनियरिंग नहीं, यह हत्या की साजिश- अविनाश साहू भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का दीमक विकास योजनाओं को किस कदर खोखला कर रहा है इसकी एक भयावह तस्वीर रामानुजनगर के मकरंदीपुर (पिवरी चौक-तिवरागुड़ी) मार्ग पर देखने को मिली यहाँ लोक निर्माण विभाग के संरक्षण में मे. जवाहरलाल गुप्ता फर्म द्वारा ₹782 लाख की लागत से बनाए जा रहे सड़क सह पुलिया में जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने अपने साथियों राजू राजवाड़े और इमरान अंसारी के साथ मौके पर पहुँचकर न केवल इस भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया बल्कि विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

 

*भ्रष्टाचार का नंगा नाच छड़ों की जगह मिले लोहे के टुकड़े*

ग्रामीणों के लगातार शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने स्वयं मोर्चा सँभालते हुए निर्माणाधीन पुलिया के फाउंडेशन (बेस) में जो दृश्य दिखा उसने तकनीकी सक्षमता की धज्जियाँ उड़ा दीं पुलिया की मजबूती के लिए जहाँ छड़ों का मजबूत जाल होना चाहिए था वहाँ ठेकेदार ने लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर केवल दिखावे के लिए ऊपर से धंसा दिए थे साहू ने अपने साथियो और ग्रामीणों के साथ जब उन छड़ों को हाथ से खींचा तो 70 प्रतिशत से अधिक छड़ें मिट्टी के खिलौने की तरह बाहर निकल गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर हमारे कमाई पर सरकार टैक्स की वसूली कर निर्माण कार्य हो रहा है। अविनाश साहू ने इसे हत्या की साजिश करार देते हुए कहा कि जो पुलिया का नीव एक साधारण इंसान के हाथ से खींचने पर उखड़ जाए वह भविष्य में स्कूल जाने वाले बच्चों और भारी वाहनों का बोझ कैसे उठाएगी।

 

*अधिकारियों को लगी फटकार, निर्माण कार्य रोका गया*

भ्रष्टाचार के सबूत सामने देख अविनाश साहू ने तत्काल पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेश मिश्रा को मौके पर तलब किया कार्यस्थल पर पहुँचे एसडीओ को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा साहू ने एसडीओ को दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार में ठेकेदार बेलगाम हो चुके हैं और जनता के ₹782 लाख भाजपा नेताओं और ठेकेदारों की जेबों में जा रहे हैं अधिकारियों ने आनन-फानन में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कार्य को रोक दिया और पुनः सुधार कर ठेकेदार को निर्माण कराने के निर्देश दिए।

*प्रशासन को सीधी चेतावनी अब दफ्तरों में नहीं, सड़कों पर होगा फैसला*

अविनाश साहू ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि उनके धैर्य की परीक्षा न ली जाए उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी कौशलपुर-भैसामुडा और छिंदिया-पिवटी मार्ग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था जिसकी समय-सीमा पूरी होने वाली है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

‘’प्रशासन कान खोलकर सुन ले अब लीपापोती या कागजी खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा अगर दोषी इंजीनियर को निलंबित नहीं किया गया और भ्रष्ट ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो कांग्रेस का अगला कदम दफ्तरों के अंदर नहीं बल्कि सड़कों पर होगा’’— अविनाश साहू, जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस

इस खुलासे के बाद से पूरे क्षेत्र में विभाग और सत्ताधारी दल के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखा जा रहा अब देखना यह है कि प्रशासन इस शर्मनाक डकैती पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करता है इस दौरान ग्रामीण जनप्रतिनिधि वीरभद्र सिंह सरपंच प्रतिनिधि,

मनोज राजवाड़े पूर्व उप सरपंच पिवरी, राजू राजवाड़े युवा कांग्रेस रामानुजनगर, नरेश राजवाड़े उप सरपंच, राम प्रताप सोनवानी पंच, गणेश सिंह पंच,बनारसी सिंह पंच, सुरेंद्र राजवाड़े, आकाश राजवाड़े धनेश्वर,हीरालाल,शंकर, कृष्ण सोनवानी,प्रवीण कुमार, दीपकुमार सोनवानी, पीके सिंह कलेश्वर सिंह लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!