थाना कलान पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एक अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, वाछित व वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के कुशल नेतृत्व में थाना कलान पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 13.05.2026 को थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर मे वादी श्री मुकेश पुत्र कल्यान कश्यप नि0 ग्राम वर्खेमई थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा एक लिखित तहरीर बावत वादी की पुत्री को अभियुक्तगण 1. (दामाद), सोमवीर पुत्र धर्मपाल 2. ससुर धर्मपाल 3.सास नाम नामालूम पत्नी धर्मपाल, 4.देवर ओमवीर पुत्र धर्मपाल 5.देवर अनमोल पुत्र धर्मपाल 6.नन्द श्यामप्यारी पुत्री धर्मपाल सर्वनिवासीगण भर्रामई थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारिरक मानसिक रूप से प्रताडित करना, माँग पूरी न होने पर मारपीट करना दहेज के रूप में बाईक की माँग करना, वादी की पुत्री नीलम द्वारा दहेज के बावत फांसी लगा लेना, जिससे वादी की पुत्री नीलम उम्र करीब 20 वर्ष की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 142/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के सुपुर्द की गयी तथा तत्काल अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर लगातार प्रयास किया जा रहा था । मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर लगातार प्रयास किया जा रहा था । वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 04.06.2026 को अभियुक्ता भानवती पत्नी धर्मपाल निवासी ग्राम भर्रामई थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को उदियावारा मोड के पास समय करीब 11.42 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।




