Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पृथ्वी दिवस पर हरित संकल्प की गूंज, बमनपुरी स्टेडियम बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र।

शारिक खान 

रामपुर 

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बमनपुरी स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर “मां के नाम एक पौधा” अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा जिलाधिकारी ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण एवं घटते वन क्षेत्र आज वैश्विक चिंता के विषय हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। ऐसे में “मां के नाम एक पौधा” जैसे अभियान न केवल भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी मजबूत करते हैं इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर दुर्गेश्वर त्रिपाठी जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!