बिहार
चंद्रशील कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुजफ्फरपुर बिहार में कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

संवाददाता :घनश्याम झा
मुजफ्फरपुर
चंद्रशील कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुजफ्फरपुर बिहार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांटी प्रखंड अस्पताल में डॉक्टर जे0पी गुप्ता मेडिकल ऑफिसर अंजलि वर्मा , सुमिरन सिंह एवं रंजन राजू उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर महेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें BP, शूगर, आंख जांच सामान्य जांच कराई गई।तथा दैनिक दिनचर्या के संतुलित आहार तथा योग की जानकारी डॉक्टर जे0पी गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया।



