Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जीपैट 2026 में जेएसएस इंस्टीट्यूट का जलवा, मो. जावेद ने हासिल की ऑल इंडिया 21वीं रैंक।

आलोक सिंह

सीतापुर

छात्रों की शानदार सफलता पर कॉलेज में जश्न, भांगड़े और रैली से गूंजा परिसरज नपद के लहरपुर रोड स्थित पारा सराय चौराहा पर स्थित जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने जीपैट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

संस्थान के छात्र मो. जावेद ने ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं अन्य छात्रों—लवकुश, फैजियाब, रुपांशी, तौफीक और मोहम्मद शादाब ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं भांगड़े पर झूमते नजर आए। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल विद्यार्थियों के सम्मान में रैली भी निकाली।

इस मौके पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता और चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।

संस्थान परिवार ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!